फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
दुबौलिया के सुबरहा गांव में मजदूर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन-संवाद
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सुबरहा गांव में एक युवक का शव छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना के सुबरहा गांव निवासी कुलदीप शर्मा (38) का शव छत की कुंडी से लटकता हुआ मंगलवार की सुबह परिजनों ने देखा। सूचना पर दुबौलिया पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि रात दस बजे घर पर कुलदीप मजदूरी कर घर वापस आए हैं।
विज्ञापन

किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद घर के बाहर सोने चले गए। सुबह देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। कुलदीप शर्मा घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे जो छत लगाने वाली मिक्सर मशीन पर मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा के चार बच्चे हैं जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed