{"_id":"66f32705f94feea6eb0b0396","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-who-drowned-while-bathing-in-the-lake-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124446-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरोवर में स्नान करते समय डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरोवर में स्नान करते समय डूबे युवक का मिला शव
Wed, 25 Sep 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। बैजलपुर गांव में सोमवार की शाम सरोवर में स्नान करते समय डूबे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव देर रात सरोवर में मिला। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बैजलपुर निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार गांव के साथियों के साथ सोमवार की शाम गांव के दक्षिण स्थित सरोवर में स्नान करने गया था। गांव के और लोग स्नान कर चले आए। मगर, दिलीप ने कहा कि थोड़ी देर में आएंगे। इसी बीच नहाते समय वह गहरे पानी में डूबते हुए शोर मचाने लगा। खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने दिलीप को डूबते हुए देखा तो शोर मचाते हुए गांव में आकर इसकी जानकारी दी।
ग्राम प्रधान डॉ. अरविंद कुमार दुबे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सरोवर में सर्च अभियान शुरू करवाया। करीब तीन घंटे के बाद दिलीप का शव पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद