{"_id":"65d11a1141edb02a2a0c77a6","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-railway-track-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111624-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
Sun, 18 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए के पास 44 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह मनकापुर की जीआरपी ने अप ट्रैक से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक किनारे गए थे, उनकी नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। थोड़ी देर में ही यह बात फैल गई और भीड़ जुट गई । किसी ने घटना की जानकारी गौर पुलिस को दे दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामला जीआरपी का होने के नाते बाद में स्टेशन अधीक्षक बभनान ने जीआरपी मनकापुर को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई।
थोड़ी देर मेंं युवक के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए व उसकी शिनाख्त नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड निवासी लवकुश के रूप में की। परिजन ने बताया कि शुक्रवार शाम को बस्ती से दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। रात में जब घर नहीं आया तो अनहोनी की आशंका सताने लगी। मनकापुर जीआरपी चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद