{"_id":"63f44e420269572dce087d25","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-fan-in-basti-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंखे से लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंखे से लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम
Tue, 21 Feb 2023 10:23 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
बस्ती जिले में पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ गांव में लगभग 28 वर्षीय युवक जितेंद्र कनौजिया पुत्र स्वर्गीय राम कुमार कनौजिया का शव उसके कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकता पाया गया। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की भोर करीब तीन बजे उसकी भैंस रस्सी तोड़कर भागने लगी।
इसी बीच पड़ोसियों ने जब इसकी जानकारी घरवालों को दी तो वे उठकर भैंस पकड़ने जा रहे थे। इसी बीच दिवंगत की मां जब दरवाजा खोल बाहर निकल रही थी तो उसकी नजर खिड़की से कमरे में लटकता उसके पुत्र के शव पर पड़ी।
परिजनों ने आनन-फानन दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा व रस्सी को काटा, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष पैकोलिया मौके पर पहुंच गए हैं। वह मामले की छानबीन कर रहे हैं ।