फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a teenage girl found hanging

Basti News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 28 Jun 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging
नगर बाजार (बस्ती)। अठदमा गांव की किशोरी का गांव के बाहर पेड़ की डाल से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अठदमा निवासी 15 वर्षीय शिवानी पुत्री नंदू बृहस्पतिवार की दोपहर घर से बिना कुछ बताए गांव के बाहर बाग में गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजन तलाश करने लगे। मगर, वह नहीं मिली। शाम को उसकी बहन ढूंढते हुए गांव के बाहर बाग में गई तो उसकी नजर पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटक रही शिवानी पर पड़ी। यह देखकर उसने शोर मचाया।

शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय, थाना प्रभारी नगर जयवर्धन सिंह व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्रित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed