{"_id":"5f16ca158ebc3e63d128917a","slug":"dead-body-found-hanging-from-tree-in-basti-basti-news-gkp358771580","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
गौर (बस्ती)। थानाक्षेत्र के रेवटा खड़क बहादुर शाही गांव के रविंद्र प्रताप शुक्ल के 25 वर्षीय बेटे रितेश शुक्ल का शव सोमवार की सुबह गांव के पश्चिम सिवान में आम के पेड़ में फंदे पर लटकता पाया गया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना गौर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेते हुए जांच में जुट गई।
मृतक के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार को रितेश शाम को खाना खाने के बाद बरामदे में सो गया। सुबह बेटा विस्तर पर नहीं था। खोजते हुए जब वे सिवान की तरफ गए तो देखा बेटे का शव आम के पेड़ में फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना उन्होंने परिवार व ग्रामीणों को दी। तहरीर में यह भी बताया कि उनके बेटे का पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 23 मई को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रेमिका की मौत के बाद से वह अवसाद में था। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि युवक का शव गांव के पश्चिम आम के पेड़ में फंदे से लटकता पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।