{"_id":"6352c85de597b64e5b5f52a6","slug":"dead-body-found-from-home-basti-news-gkp454870067","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले व्यक्ति का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले व्यक्ति का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकले व्यक्ति का मिला शव
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौलिया मार्ग पर गोविंदपारा गांव के पास 55 वर्षीय व्यक्ति का सड़क के किनारे शव मिला। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी खुर्द गांव के रहने वाले खजांची (55) बृहस्पतिवार की शाम को घर से पंडुलघाट की तरफ कुछ लोगों के साथ गए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटे थे। शुक्रवार सुबह कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर गोविंदपारा गांव के निकट खजांची का शव दिखा। सड़क पर दौड़ रहे लोगों ने शव की पहचान करने के बाद घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी।
खजांची की शादी हुई थी, मगर कुछ दिन के बाद विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। खजांची की माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। खजांची का एक हाथ दुर्घटना में पंजे की तरफ कट गया था। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।