Basti News: सरयू नदी में उतराता मिला शव, मची सनसनी; नहीं हो सकी शिनाख्त
बटौली ग्राम पंचायत के कासियापुर घाट के किनारे लोगों ने पानी में उतराया शव देखा। इसकी सूचना पूर्व प्रधान राज बहादुर यादव ने छावनी थाने पर दी। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। कफन वाले सफेद कपड़े में लिपटा शव रस्सी से बंधा हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरयू नदी में छावनी थाना क्षेत्र के कासियापुर घाट के पास कपड़े में लिपटा शव उतराया पाया गया। जिसे देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने शव की जांच कर नमूना लिया।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव किसी साधु का लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि मृत्यु के बाद शव को सरयू नदी में किसी ने प्रवाहित किया होगा।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को बटौली ग्राम पंचायत के कासियापुर घाट के किनारे लोगों ने पानी में उतराया शव देखा। इसकी सूचना पूर्व प्रधान राज बहादुर यादव ने छावनी थाने पर दी। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की पराग डेयरी बंद: चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों में हड़कंप, देवरिया में प्रदर्शन
कफन वाले सफेद कपड़े में लिपटा शव रस्सी से बंधा हुआ था। नदी से बाहर निकालते ही तेज दुर्गंध आने लगी। कपड़ा खोलवाने पर देखा गया तो चेहरे पर साधू जैसी लंबी दाढ़ी थी।
फोरेंसिक टीम के मुताबिक शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त न होने की वजह से शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.