फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body found

बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप मिला गार्ड का शव

Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
dead body found
बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप मिला गार्ड का शव
विज्ञापन

- हर्रैया के पूरे अवधी गांव का रहने वाला है मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान/ हर्रैया। बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप एक अधेड़ का शव गड्ढे में उतराता मिला। पुलिस ने गड्ढे में जिस स्थान से शव बरामद किया गया वहां कमर भर पानी था। मृतक की पहचान हर्रैया के पूरे अवधी गांव निवासी हरिश्चंद्र के रूप में हुई। वह दो माह पहले ही रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे और गार्ड की नौकरी करते थे।

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि हरिश्चंद्र किसी ट्रेन से बभनान रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। शौच के लिए रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप एक गड्ढे के पास गए। वहां मौजूद बकरी चराने वाले बच्चों से अपनी अटैची आदि सामानों को देखते रहने की बात कर झाड़ियों के बीच चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो बकरी चराने वाले बच्चे उनकी तलाश में झाड़ियों में करने लगे। देखा कि झाड़ी के समीप ही गड्ढे में शव उतरा रहा था। बच्चों की शोरगुल पर वहां स्थानीय लोग भी पहुंच गए और घटना की सूचना गोंडा जिले के छपिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे छपिया थाना के बभनान चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित शव को गड्ढे से बाहर निकलवा कर जामा तलाशी ली। एक डायरी व आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी 55 वर्षीय हरिश्चंद्र के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों ने भी पहचान की। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। परिजनों ने बताया कि मुंबई में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हरिश्चंद्र कोरोना की दूसरी लहर में घर आ गए थे। जून महीने में वह रोजगार की तलाश में फिर मुंबई गए मगर काम नहीं मिला तो 15 अगस्त रात को गांव लिए निकले थे। सूचना पर मृतक के भाई विजय सिंह व भोलू भी गोंडा पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed