{"_id":"6502eb7e4050820096027e39","slug":"dead-bodies-of-mill-workers-found-floating-in-dirty-water-tank-2023-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गंदे पानी के टैंक में उतराता मिला मिल कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गंदे पानी के टैंक में उतराता मिला मिल कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप
Thu, 14 Sep 2023 04:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Sep 2023 04:50 PM IST
सार
बभनान चीनी मिल के श्रम अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि दिवंगत के परिजनों को तीन लाख नगद सहायता राशि दी गई है। वहीं उसके एक पुत्र को चीनी मिल में नौकरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में बभनान चीनी मिल परिसर में बने पानी के टैंक में एक मिल कर्मचारी का शव उतरता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पड़ोसी जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महरागौरा गांव निवासी कनिकराम वर्मा (55) पुत्र रामदेव बभनान चीनी मिल में परमानेंट मजदूर पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
वह बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बभनान चीनी मिल में ड्यूटी के लिए घर से निकला। शाम 5:00 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी और वे रात भर उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन
काफी देर इंतजार के बाद परिजन गुरुवार को उसकी खोजबीन करते हुए बभनान चीनी मिल पहुंचे। वहां पता चला कि बुधवार की सुबह उसके आने की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन पर अंकित है लेकिन ड्यूटी करने के बाद बाहर निकालने के दौरान लगाए जाने वाले उंगली का चिन्ह बायोमेट्रिक मशीन पर नहीं पाया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अनावश्यक घूम रहे 20 लोगों से पूछताछ, चार से भरवाया माफीनामा
इसके बाद परिसर में ही उसकी तलाश शुरू हुई तो मिल परिसर में बने पानी के टैंक में उसका शव उतरता पाया गया। टैंक की छत लोहे का बना हुआ था और जंग लगने के कारण कई जगह टूट गया था। आशंका जताई जा रहा है कि चीनी मिल के बॉयलर की सफाई के दौरान वह टैंक में गिरा, जिसके कारण डूब गया और उसकी मौत हो गई।
फिलहाल छपिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। इस संबंध में छपिया थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।