फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DBT for students became a thorn in the neck of teachers

Basti News: शिक्षकों के गले की हड्डी बनी विद्यार्थियों की डीबीटी

Wed, 27 Nov 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
DBT for students became a thorn in the neck of teachers
बस्ती। बेसिक शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों की डीबीटी कराना गले की हड्डी बन गया है। कमो-बेश सभी विद्यालय के कुछ बच्चों का आधार या तो बना नहीं है या उसका प्रमाणीकरण नहीं हो रहा है। इस वजह से उनके अभिभावकों के खाते में रकम नहीं भेजी जा सकी।
विज्ञापन

इसे लेकर शिक्षक संघ ज्ञापन भी दे चुका है। वहीं, बीएसए अनूप कुमार के अनुसार शासन के निर्देशानुसार डीबीटी के लिए प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग में एमडीएम, जूता-मोजा, स्वेटर, छात्रवृत्ति, बैग, किताब वितरण की योजनाएं चलाई जा रही हैं। शासन ने इन योजनाओं का लाभ देने के लिए संबंधित छात्र के खाते में सीधे रुपये ट्रांसफर किए जाने का निर्णय लिया है। इसलिए डीबीटी फॉर्म ऑनलाइन भरवाए जा रहे हैं। बिना प्रशिक्षण के यह कार्य शिक्षकों को दे दिया गया है। जानकार शिक्षकों से पूछकर डीबीटी फाॅर्म भरा जा रहा है। एक छात्र का डीबीटी भरने में 17 कालम भरने होते हैं। खास बात यह है कि यह काम एंड्रायड फोन पर ही हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि अगर वेबसाइट आदि में कंप्यूटर से फीडिंग करवाने का प्रावधान होता तो राहत मिलती। इसमें शिक्षकों को कई तरह की परेशानियां आ रही हैं। कई छात्रों का आधार ही नहीं बना हुआ है। इसके अलावा नेटवर्क की समस्या भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed