{"_id":"6555122158e08b4b1504a7b4","slug":"dateline-for-vehicle-fitness-ats-till-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7019-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गाड़ियों की फिटनेस एटीएस के लिए डेटलाइन आज तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गाड़ियों की फिटनेस एटीएस के लिए डेटलाइन आज तक
Thu, 16 Nov 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाहनों के फिटनेस की जांच के लिए शहर में तीन ऑटोमेटिक टेंस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग तीन नवंबर से आवेदन लेना शुरू किया था। 16 नवंबर को अपराह्न एक बजे तक आवेदन का आखिरी दिन है।
जिले में अब तक फिटनेस जांच के लिए कोई एटीएस नहीं है। निजी तौर पर सात सामान्य फिटनेस केंद्र संचालित हैं। इनमें अक्सर फर्जीवाड़े की शिकायत मिलती रहती है। यही नहीं, यह केंद्र मानक विहीन होने के कारण गुणवत्तापूर्ण फिटनेस भी नहीं करते हैं। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन के अनुसार पहले यह तिथि एक से 14 नवंबर की आधी रात तक एटीएस के लिए आवेदन लिए जाने थे। बाद में परिवर्तित कर 16 नवंबर तक डेटलाइन तय की गई। आरटीओ फरीदुद्दीन ने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति या फर्म व संस्था को पिछले तीन वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार की ओर से अपात्र, प्रतिबंधित व ब्लैक लिस्टेड नहीं होना चाहिए।