फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   date of eligibility test

Basti News: पात्रता परीक्षा की तिथि न घोषित होने पर शोधार्थियों में उबाल

Thu, 14 Mar 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
date of eligibility test
शोध पात्रता परीक्षा की अधिसूचना जारी करे विश्वविद्यालय : सुआक्टा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (सुआक्टा) कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक अध्यक्ष डॉ. विमल प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों व विश्वविद्यालय से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। शोध पात्रता प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। आंदोलन की चेतावनी दी गई।

सुआक्टा के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता से शोध पात्रता परीक्षा में लगातार विलंब किया जा रहा है। इससे शिक्षकों, जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों व शोधार्थियों का एकेडमिक नुकसान हो रहा है। इस मुद्दे पर सभी सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी शीघ्र ही विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता करके अविलंब शोध पात्रता परीक्षा की अधिसूचना जारी करवाएगी।
विज्ञापन

सुआक्टा के महामंत्री डॉ. त्रिलोकी नाथ ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो सुआक्टा अपने सभी इकाई शिक्षक संघ को पत्र के माध्यम से सूचित करेगा कि इकाई संगठन अपने महाविद्यालय के शिक्षकों व शोध में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों से वार्ता करके आंदोलन के लिए तैयार करें। बताया कि इसके अलावा वार्षिक अवकाश सूची, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान कुछ शिक्षको से असभ्य आचरण, प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित विसंगतियों और वरिष्ठता सूची के प्रकाशन में विलम्ब आदि पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed