फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Danger of yellow rust disease in wheat

Basti News: गेहूं में गेरुई रोग का खतरा

Wed, 19 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Danger of yellow rust disease in wheat
बस्ती। बदलते मौसम के कारण गेहूं की फसल में करनालबंट, पत्ती धब्बा रोग व गेरुई रोग के प्रकोप बढ़ने की आशंका हो जाती है। ऐसे में उनके बचाव के लिए समय से उपचार आवश्यक है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि पत्ती धब्बा रोग में पीले और भूरे अंडाकार धब्बे नीचे की पत्तियों पर दिखते हैं, जो बाद में कत्थई रंग के होकर हल्के भूरे दिखने लगते हैं। इस रोग के लिए थायोफिनेट मिथाइल 70 प्रतिशत की 700 ग्राम या फिर मैंकोजब 75 प्रतिशत का दो किग्रा 500 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हैक्टेयर में छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन

काली गेरुई रोग में पहले हल्के भूरे रंग के धब्बे पत्तियों पर पड़ते हैं जो बाद में काले हो जाते हैं और तनों तक फैल जाते हैं। इससे फसल सूखने लगती है व दाने पतले हो जाते हैं या फिर बनते ही नहीं। यदि ऐसा लक्षण दिखाई दे तो पांच सौ मिली लीटर प्रापिकाने जोल पांच सौ लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed