फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dampness in government medicine... patients exposed the truth

Basti News: सरकारी दवा में सीलन... मरीजों ने खोली पोल

Sun, 23 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dampness in government medicine... patients exposed the truth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महिला अस्पताल में शनिवार को दूसरी बार सरकारी आपूर्ति की दवा की गुणवत्ता को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। दवा काउंटर से महिला मरीजों को दी जा रही बी कॉम्प्लेक्स के रैपरों में सीलन दिख रहा था।
कुछ मरीजों को रैपर छूते ही दवा खराब होने का अहसास हो गया। रैपर उजाड़ा तो टैबलट की जगह नमी युक्त पाउडर निकल रहा था। इसके बाद मरीजों ने दवा काउंटर पर बी कॉम्प्लेक्स के टैबलेट वापस करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

सरकारी दवाओं की आपूर्ति में भी अजब-गजब खेल हैं। इसकी गुणवत्ता की परख नहीं हो पा रही है। सिर्फ कागज में ही रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शनिवार को महिला अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर फिर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ओपीडी में पंजीकृत महिला रोगियों को उनके पर्चे पर लिखे बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां वितरित होने के दौरान कई मरीज इसे वापस करने लगे।
लोगों ने दवा में सीलन होने की शिकायत शुरू कर दी। कुछ मरीज रैपर खोलकर गोली से पाउडर बन चुकी दवा दिखाने लगे। जैसे ही नमी पाकर दवा खराब होने की चर्चा आम हुई अन्य मरीज दवा वापस करने पहुंच गए। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया। जांच-पड़ताल शुरू हो गई। पता चला सरकारी वेयर हाउस से चार माह पहले महिला अस्पताल में 50 हजारबी कॉम्प्लेक्स गोेली की आपूर्ति की गई थी। अधिकतर रैपर में सीलन आ गया है।

इससे टैबलेट विकृत होकर पाउडर बन या। बावजूद इसके यही दवाएं मरीजों में वितरित की जा रही हैं। इस बैच की आपूर्ति की गई अन्य दवाओं की गुणवत्ता पर भी संदेह जताया जाने लगा है।
ओपीडी में मरीज के साथ पहुंचे निखिल ने कहा कि सरकारी व्यवस्था लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। मरीजों के जान तक का परवाह नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed