फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cyrus, above the danger mark, continues the cut

सरयू खतरे के निशान से ऊपर, कटान जारी

Sun, 12 Aug 2018 12:33 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Sun, 12 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cyrus, above the danger mark, continues the cut
सरयू खतरे के निशान से ऊपर, कटान जारी - फोटो : अमर उजाला
दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी अब भी खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। जलस्तर घटने के बाद भी कटरिया चांदपुर तटबंध पर दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


 बाढ़ प्रभावित गांव खजांची पुरवा व सुविखा बाबू से पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है। कटरिया गांव के पास बने ठोकर के नोज का हिस्सा भी बैठ रहा है। इसी गांव के निकट कृषि योग्य भूमि कट रही है। दिलासपुरा गांव के पास भी तेजी से कटान हो रहा है। चांदपुर गांव के पास बने ठोकर पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। सूविखा बाबू के लोग आज भी नाव के सहारे आ जा रहे हैं। रामजानकी मार्ग पर राम विवाह मैदान के निकट कटरिया चांदपुर तटबंध की मरम्मत के लिए मंगाए जा रहे बोल्डर सड़क की पटरी पर गिरा दिए जा रहे हैं। जिससे रामजानकी मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी चूक होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पिछले वर्ष भिऊरा व चांदपुर गांव के निकट दो बाइक सवार की बोल्डर से टकराकर मौत हो गई थी। आधा दर्जन राहगीर बोल्डर से टकराकर घायल हुए थे। इस वर्ष कस्बे के राम विवाह मैदान के निकट रामजानकी मार्ग की पटरी व सड़क पर बडे़ बडे़ बोल्डर (पत्थर) बाढ़ खंड की तरफ से गिरवाए जा रहे हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, शेर सिंह, सोनू आदि का कहना है कि सड़क किनारे से बोल्डर नहीं हटाया गया तो राहगीर घायल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed