{"_id":"61954280a5c418490d1592e3","slug":"cyclist-dies-in-road-accident-basti-news-gkp4167125124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
वाल्टरगंज(बस्ती)। थानाक्षेत्र के भरौली बाबू मोड़ के पास तेज गति से जा रही बाइक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। इससे साइकिल सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक मोहित, पीछे बैठी गुंजा, सोनी भी घायल हो गईं।
आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल 65 वर्षीय लहुरी निवासी थानाक्षेत्र के पिपरा जब्ती को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वह कस्बे में रस्सी खरीदकर घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।