फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cyclist dies after being hit by a truck

Basti News: ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Mon, 01 May 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by a truck
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मेहदावल रोड पर हड़िया पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर दूर मेहदावल रोड पर पीछे से आए ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के कुरहा पट्टी निवासी 45 वर्षीय धन्नू साइकिल से पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के करमा गांव में शादी में शामिल होने जा रहे थे। हड़िया पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर आगे जाने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। दिवंगत चार भाइयो में तीसरे नंबर पर थे। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके सात बच्चे हैं। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है मगर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed