फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cyber ??leader arrested for blowing 67 lakh rupees

67 लाख रुपये उड़ाने वाला साइबर सरगना गिरफ्तार

Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??leader arrested for blowing 67 lakh rupees
67 लाख रुपये उड़ाने वाला साइबर सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। मंडलीय साइबर थाने की टीम ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की सिद्धार्थनगर शाखा के मैनेजर के खाते से एक साल पहले 67 लाख रुपये उड़ाने वाले साइबर गिरोह के सरगना राशिद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित बरेली के धंतिया फतेहगंज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित निजी बैंक में भी खाता खुलवाया था। उसके कब्जे से दो कूटरचित आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की सिद्धार्थनगर शाखा के प्रबंधक मोहम्मद आसिम खान निवासी शेखनगर ने कोतवाली सिद्धार्थनगर में दो फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने सूचना दी थी कि लखनऊ स्थित एक आईडीबीआई बैंक के खाते को हैक करके साइबर अपराधियों ने 67 लाख 29 हजार 990 रुपये निकाल लिए थे। सितंबर 2019 में तत्कालीन एडीजी साइबर क्राइम रामकुमार के आदेश पर मुकदमे की विवेचना मंडलीय साइबर क्राइम थाने को सौंपी गई। छानबीन में हैकर्स की ओर से 10 अलग-अलग बैंक खातों का पता चला, जिनमें वह रकम ट्रांसफर की गई थी। इन सभी खातों को खोलने में फर्जी आधार कार्ड आदि अभिलेखों का इस्तेमाल किया गया था। उन खातों में काफी लेनदेन की गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छानबीन में एक मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा। इसकी मदद से शातिरों तक पहुंचने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैंग में राशिद खां नाम के दो आरोपित हैं। उनमें बरेली जिले के भोजीपुरा थाना अंतर्गत सैदपुर चुन्नीलाल निवासी निजाकत अली खां और वहीं के राशिद खां को कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन फ्लाईओवर के पास से पहले ही दबोच लिया था। राशिद नाम के इस आरोपित की पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed