फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CWC took cognizance of beating of minor, sought report

बस्ती: नाबालिग की पिटाई के मामले को सीडब्लूसी ने संज्ञान में लिया, मांगी आख्या

Wed, 08 Feb 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
CWC took cognizance of beating of minor, sought report
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मनहनडीह निवासी एक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने कोतवाली पुलिस से मामले से संबंधित आख्या मांगी है। शिकायत है कि कोतवाली में नाबालिग की पिटाई कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनहनडीह ग्राम निवासी विनोद गुप्ता ने न्याय पीठ के समक्ष लिखित शिकायत की है कि उनके नाबालिग पुत्र को अस्पताल चौराहा स्थित चाय की दुकान से चौकी इंचार्ज अस्पताल चौराहा, चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस व तत्कालीन स्वाट टीम प्रभारी सफेद रंग की कार से कोतवाली लेकर चले गए। जब उन्होंने कोतवाली जाकर अपने बेटे के बारे में वार्ता की और बताया कि वह नाबालिग और निर्दोष है तो पुलिस वालों ने डांटकर भगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने किशोर को छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की। यही नहीं, किशोर का शैक्षिक प्रमाणपत्र देकर उसे नाबालिग बताया गया। प्रमाणपत्र को फाड़ कर फेंक दिया गया। बिना उसकी आयु का परीक्षण किए नाबालिग का चालान कर दिया गया, जिससे उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता, मंजू त्रिपाठी ने कोतवाल, विवेचक एवं कोतवाली के बाल कल्याण अधिकारी को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि मामले से संबंधित आख्या 10 फरवरी तक प्रस्तुत करें। न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा कि नाबालिग के सर्वोच्च हित के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed