फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CWC Demanded rely to CMS

महिला अस्पताल -स्पष्टीकरण तलब

Wed, 27 Jul 2022 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
CWC Demanded rely to CMS
बाल कल्याण समिति ने सीएमएस से मांगा जवाब
विज्ञापन

बस्ती। न्याय पीठ, बाल कल्याण समिति के आदेश पर सवाल खड़ा करना महिला अस्पताल के सीएमएस वीके पांडेय को भारी पड़ा। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है। मामला बुलंदशहर से भटककर बस्ती पहुंची एक नाबालिग बालिका के मेडिकल से जुड़ा हुआ है।
गौरतलब है कि बुलंदशहर से बस्ती भटककर पहुंची एक नाबालिग बालिका के मेडिकल परीक्षा का आदेश सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने चाइल्ड लाइन को दिया था। चाइल्ड लाइन के जिला को-ऑर्डिनेटर चंदन शर्मा व प्रियंका चौधरी 24 जुलाई को महिला अस्पताल बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि बिना एफआईआर मेडिकल परीक्षण नहीं किया जाएगा। चाइल्ड लाइन कर्मियों ने अस्पताल में सीएमएस को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

सीएमएस ने सीडब्ल्यूसी के आदेश को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि एफआईआर या न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बगैर मेडिकल परीक्षण नहीं किया जा सकता है। चाइल्ड लाइन कर्मी चंदन शर्मा के सीएमएस को अवगत कराया कि सीडब्ल्यूसी ने मेडिकल परीक्षण का आदेश दिया है। उन्हें प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट का दर्जा प्राप्त है। तब भी सीएमएस ने सीडब्ल्यूसी के आदेश को नहीं माना। मौके पर पहुंचे सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने सीएमएस से मेडिकल कराने को कहा तो वे मुकर गए। इससे खफा सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने महिला चिकित्सक सहित सीएमएस को न्यायालय में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed