फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Curuption Illigation on DPO

डीपीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप, सीडीओ ने शुरू कराई जांच

Fri, 13 May 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Curuption Illigation on DPO
डीपीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप, सीडीओ ने शुरू कराई जांच
विज्ञापन

बस्ती। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव पर विभाग में रिश्तेदारों की नियुक्ति करने के अलावा फर्जी बिल के भुगतान व तमाम भ्रष्टाचार की शिकायत हुई है। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद इस मामले की जांच सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने शुरू करा दी है। इस मामले की जांच के लिए डीडीओ व सीटीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इन्हें सप्ताह भर में जांच रिपोर्ट देनी है। इसकी पुष्टि सीडीओ ने की है।
सदर ब्लॉक के कोठवा भरतपुर गांव निवासी राम ललन यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि जिले में आठ नौ माह पहले तैनात जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड कायम कर लिया है। महिला शक्ति केंद्रों पर लाखों रुपये लेकर एक महिला रिश्तेदार के अलावा विभाग के एक अधिकारी के नातेदार को नियुक्त कर दिया है। राम ललन ने आरोप लगाया है कि डीपीओ ने 27 मार्च 2022 को एक लाख 24 हजार रुपये का भुगतान एसी खरीदने व एक पुराने एसी की मरम्मत के नाम पर किया है। इसमें 84800 रुपये की नई एसी जबकि करीब 40 हजार रुपये पुराने एसी के मरम्मत के नाम पर भुगतान कर दिया है। इस मामले में सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है। यदि जिस पर आरोप लगा है, दोषी पाई गईं तो कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

बोली डीपीओ
डीपीओ अनुपम यादव ने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। वैसे मामले की जांच तो शुरू ही हो गई है। अब जो होगा सबके सामने आ जाएगा। जो बिल भुगतान किया गया है वह पुराना बकाया था। बजट आने के बाद उसका भुगतान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed