{"_id":"5701654d4f1c1b7129c810f8","slug":"cultural-programe-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरी छटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
चंगेरवा महोत्सव में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। उपेंद्र प्रताप सिंह शुुुभम की स्मृति में आयोजित शुभम नगर चंगेरवा महोत्सव का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतों के साथ हो गया। कैबिनैट मंत्री राजकिशोर सिंह ने फीता काटकर महोत्सव के साथ ही नवनिर्मित शुभम ग्लोबल स्कूल का भी शुभारंभ किया।
महोत्सव में रविवार को बैगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज व श्री कृष्ण मुरारी पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर छटा बिखेरी और मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।
इसके अलावा स्थानीय कलाकार जोखूलाल यादव, रामभवन यादव, रामजीत शर्मा, उमा प्रजापति, मोहित चौधरी और पंकज गोस्वामी ने अपनी हुनर का प्रदर्शन किया। किसी ने गीतों की प्रस्तुति तो किसी लोगों को गुदगुदाया। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह एंड पार्टी ने गायकी के माध्यम से घटनाओं की बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को खूब लुभाया। लोकगीत गायक शंकर यादव एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर चंद्र भूषण मिश्रा, कपिलदेव सिंह, महेंद्र नाथ यादव, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, ब्रहम्मदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महोत्सव में आज
- दिन में 11 से चार बजे तक विद्यालय के बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम।
- सांय छह से नौ बजे तक स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम।
- रात नौ से 11 बजे तक मुम्बई की फिल्म अभिनेत्री सेफाली जरीवाला और उनकी पार्टी का कार्यक्रम।
- रात्रि 11 से सुबह चार बजे तक मथुरा के कलाकारों द्वारा बृज की होली का कार्यक्रम।