फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti programme

Basti News: दीपदान कर वैदिक मंत्रों के बीच हुई कुआनों आरती

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
cultural activiti programme
कुआनों आरती कराकर बस्ती महोत्सव का आगाज करते पं. सरोज मिश्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अमहट घाट के कुआनों नदी के तट पर शुक्रवार को बस्ती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दीपदान व कुआनों आरती से पहले मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, आईजी आरके भारद्वाज, प्रभारी डीएम डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित सरोज मिश्र तथा देवस्य मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ कुआनों आरती कराई।
आरती व दीपदान बाद अमहट घाट पर रिदम एकेडमी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतुल बाजपेई, पीयूष पांडेय, अविनाश, सीमा, अनामिका, मानसी, तृप्ति, विशाल ने राम स्तुति, गणेश वंदना किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बस्ती मंडल गाथा प्रस्तुत की। सीआरओ नीता यादव, डॉ. श्रेया, जगदीश शुक्ला, राम कमल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, नीलम सिंह, योगेश शुक्ला, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएससी डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति, श्रीप्रकाश पांडेय, जीएम पराग कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छा गए स्कूली बच्चे, गीत, नृत्य व संगीत से सजा मंच
बस्ती महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बस्ती क्लब परिसर में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इससे पहले स्वागत गीत जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा खुशी यादव, रिया त्रिपाठी की टीम ने प्रस्तुत किया। जीजीआईसी की छात्रा गरिमा, श्रृष्टि श्रीवास्तव, निशा भारती, माही ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। महिला महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान भारती ने गीत सुनाया। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अविशी सिंह, आस्था पांडेय, उजमा करीम, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं जया मिश्रा, महिमा मिश्रा, दीपिका गुप्ता, सोनम गुप्ता, रानी आस्था, हर्षिता, श्वेता तिवारी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग की छात्राओं वैष्णवी पांडेय, रंजना यादव, दिशा श्रीवास्तव आदि ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स के अभर्व शुक्ला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। तनिष्का ने शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। कपिल गंगा पब्लिक स्कूल की छात्राओं महक सोनी ने नशामुक्ति पर नाटक प्रस्तुत किया। पीजीपी संगीत सेवा संस्थान की छात्राओं सोनी सोनकर, मुस्कान, राशिका, सोनी, ज्योति, अध्ययन कुमार ने श्रीराम कथा नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। संस्कार भारती की कैप्टन डॉ. पुष्पलता मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी, लता सिंह, सरिता शुक्ला, ललिता श्रीवास्तव, दुर्गेश्वरी ने भजन व होली गीत प्रस्तुत किया।
पब्लिक स्कूल के नितिन शुक्ला, अरेयम पांडे, मोहम्मद हसन खान, कुणाल शुक्ला, सैफ अंसारी ने पिरामिड बनाया। नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेष्ट मिश्र और आशीष श्रीवास्तव ने किया।

---
सरकारी विभागों ने लगाई प्रदर्शनी
बस्ती महोत्सव में विभिन्न विभागों की जनोपयोगी प्रदर्शनी लगी। कृषि, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ग्रामीण आजीविका मिशन शहरी, जिला कार्यक्रम, पशुपालन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आरसेटी, सहकारी दुग्ध संघ सहित अन्य की प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं की झलक दिखी, जिसे आम लोगों ने देखा और योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed