फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti organized

Basti News: बस्ती महोत्सव में अमहट घाट पर कुआनों आरती व दीपदान कल

Fri, 03 Mar 2023 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
cultural activiti organized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती महोत्सव के आयोजन के लिए गठित सभी 19 टीम के विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक सुनिश्चित करें। आपसी समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को बेहतर बनाएं। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारित समय से पूरा कराए जाएं। दिन में स्कूली बच्चों का कार्यक्रम पहले से निर्धारित करें तथा आयोजकों को सूचित कर दें, ताकि वह समय पर उपस्थित हो सके। बस्ती महोत्सव के तहत तीन मार्च को अमहट घाट पर कुआनों आरती एवं दीपदान कार्यक्रम होंगे।
यह निर्देश सीडीओ, प्रभारी डीएम डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दिए हैं। वह बुधवार को प्रेक्षागृह में बस्ती महोत्सव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बस्ती महोत्सव तीन से पांच मार्च तक बस्ती क्लब में होगा। महोत्सव में निशुल्क प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी सीआरओ व रिदम अकादमी की निदेशक डॉ. श्रेया से संपर्क करें। महोत्सव स्थल प्रेक्षागृह में विभागों की प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी आवास के सामने खाली जमीन पर मेले का आयोजन होगा। बैठक में एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ नीता यादव, रिदम अकादमी की निदेशक डॉ. श्रेया, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम आनंद श्रीनेत, अतुल आनंद, जीके झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed