फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti in city

Basti News: लीड<bha>--</bha> बस्ती महोत्सव की तैयारी शुरू, 3 से 5 मार्च तक होगा आयोजन

Thu, 23 Feb 2023 04:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
cultural activiti in city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला मुख्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में तीन से पांच मार्च तक बस्ती महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेला भी लगेगा, जिसमें शासकीय विभागों की प्रदर्शनी भी लगेगी। महोत्सव के विभिन्न कार्यों के लिए 18 समितियों का गठन किया गया है।
यह निर्णय बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में लिया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि महोत्सव में बच्चों के लिए झूले और अन्य खेलकूद का कार्यक्रम शामिल होंगे। हर दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें सूफी गायन, शास्त्रीय नृत्य, कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संचालन, विभागीय प्रदर्शनी एवं वित्तीय संसाधन के लिए सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को अध्यक्ष नामित किया गया है। कार्यक्रम निर्धारण, मेला क्षेत्र में दुकानों का आवंटन, सुरक्षा, लॉजिस्टिक व्यवस्था, प्रेस रिलीज एवं प्रचार प्रसार, कंट्रोल रूम, अतिथि व्यवस्था तथा प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रम के लिए एडीएम कमलेश चंद्र को अध्यक्ष नामित किया गया है। सीआरओ नीता यादव को मुख्य पंडाल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था के लिए, सीएमओ तथा आईटी समिति के लिए एसडीएम हर्रैया को अध्यक्ष नामित किया गया है। महोत्सव में प्रकाशित होने वाली स्मारिका के लिए सीडीओ नोडल होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ नीता यादव, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, एसडीएम सदर शैलेश दुबे, आनंद श्रीनेत, गुलाबचंद, अतुल आनंद, पीडी कमलेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed