{"_id":"68360f584962a31233027a7c","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-hanuman-temples-and-offered-prayers-basti-news-c-207-1-kld1003-137282-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, की पूजा-अर्चना
Wed, 28 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की। हनुमानगढ़ी, कंपनी बाग शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया।
कंपनी बाग शिव मंदिर के सामने जिले के प्रमुख मठ अरोरा के संयोजन में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजन करने से हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की भावनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आकोर वर्मा, पवन मंडल, गोदारा अरोरा आदि मौजूद रहे।
लालगंज संवाद के अनुसार, पुलिस चौकी के बगल हनुमान मंदिर बजरंग बली का गुणगान हुआ और मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड का पाठ किया गया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश कसौधन, पप्पू, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी आदि मौजूद है।
विज्ञापन
बाबा रेडियो नाथ मंदिर बाड़गो खास हनुमान मंदिर में पर समाज सेवी सत्येंद्र बहादुर पाल उर्फ पिंकू ने सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार बबलू, सुरेंद्र पाल, लल्ला उर्फ दुर्गेश पाल, उमा शंकर पाल आदि मौजूद रहे। सोनहा संवाद के अनुसार, भानपुर तहसील परिसर में स्थित शिवमंदिर, सोनहा, पचपेड़वा चौराहे पर सुंदर काण्ड पाठ कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बैडा पुलिया पर सपा नेता अंकित पांडेय, हनुमान मंदिर उकड़ा पोखरे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
तहसीलदार भानपुर अभय राज, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, एडवोकेट विनोद कुमार पांडेय राजस्व निरीक्षक सुभाष चंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।
हरैया संवाद के अनुसार, हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अजय मौर्य, एसडीओ अजय प्रताप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कलवारी संवाद के अनुसार, हनुमान मंदिर पाॅवर हाउस के पास कुसौरा, हनुमान मंदिर गणेशपुर डेल्हवा तथा हनुमान मंदिर पांऊ परिसर में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद प्रसाद वितरण किया।