फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crowd gathered to get vaccinated in women's hospital

महिला अस्पताल में टीका लगवाने उमड़ी भीड़

Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to get vaccinated in women's hospital
महिला अस्पताल में टीका लगवाने उमड़ी भीड़
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय तीन तथा 14 सीएचसी-पीएचसी पर लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगवाने वालों की बढ़ती संख्या के बाद महिला अस्पताल में डोज भी बढ़ा दी गई है। यहां 50 वायल से बढ़ाकर 60 वायल कर दी गई है। टीकाकरण बूथों पर भीड़ उमड़ी रही।
सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। महिला अस्पताल में 564 लोगों को कोवीशील्ड वैक्सीन लगी। एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी टीकाकरण कर रही थीं। पलक श्रीवास्तव, श्रद्धा पांडेय, अभिषेक उपाध्याय आदि ने सहयोग किया। जिला अस्पताल में 308 कोवीशील्ड व 150 को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, संयोगिता पांडेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

ओपेक चिकित्सालय कैली में भी टीकाकरण कार्य हुआ। सीएचसी-पीएचसी पर बनाए गए बूथों पर भी भीड़ रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जिले में भरपूर मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। बीमार व्यक्तियों को प्राथमिकता पर वैक्सीन लगवाई जा रही है। 40 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। अब तक जिले में नौ लाख 72 हजार 775 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 45 प्लस वालों में चार लाख 98 हजार 729 और 18 प्लस वालों में चार लाख 74 हजार 46 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। एसीएमओ ने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed