फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crops across hundreds of bighas submerged due to floods; one foot of water on the tehsil road.

Basti News: बाढ़ से सैकड़ों बीघा फसल डूबी, तहसील मार्ग पर एक फीट पानी

Mon, 12 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crops across hundreds of bighas submerged due to floods; one foot of water on the tehsil road.
कूपनगर-भिरिया मार्ग पर चौरा घाट पर जान जोखिम में डालकर सड़क से आते-जाते लोग संवाद
टिनिच। कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघा धान, तिलहन और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं, कूपनगर-भिरिया मार्ग पर चौरा घाट के पास सड़क के ऊपर करीब एक फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इससे भानपुर तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में लोगों को परेशानी हो रही है। पानी के बीच से बड़े वाहनों के गुजरने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में फसलें डूबने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। धान की तैयार होती फसल के जलमग्न होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। तिलहन और गन्ने की फसलें भी पानी में डूबी हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसानों को फसलों की स्थिति देखने और नुकसान का आकलन करने में भी दिक्कत हो रही है। कूपनगर-भिरिया मार्ग पर चौरा घाट के पास सड़क के ऊपर से पानी बहने के बावजूद आवागमन जारी है।
विज्ञापन

इस मार्ग से आमा, अजगैवा जंगल, घुरहूपुर, पचलौरिया, नोनहा और सुल्तानपुर समेत सैकड़ों गांवों के लोग भानपुर तहसील मुख्यालय आते-जाते हैं। सड़क पर तेज बहाव के बीच गुजरने से राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। पंडितपुर निवासी विजय बहादुर ने बताया कि पानी में डूबी सड़क से लगातार बड़े वाहनों के गुजरने के कारण उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। यदि बड़े वाहनों का आवागमन नहीं रोका गया तो सड़क टूट सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed