{"_id":"64e3a9c88c58db283d093c38","slug":"criminal-attack-in-rural-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3125-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चाचा-भतीजे के झगड़े में पहुंचे बाहरी दबंगों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, तोड़े कई गाड़ियों के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चाचा-भतीजे के झगड़े में पहुंचे बाहरी दबंगों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, तोड़े कई गाड़ियों के शीशे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के मथौली गांव में चाचा-भतीजे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। भतीजे के बुलाने पर पांच-छह गाड़ियों से बाहर से आए दबंगों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बताया जाता है कि गांव के लोगों की एकजुटता की वजह से अनहोनी होने से टल गई। काफी देर बाद पहुंची लालगंज पुलिस ने दो क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में ले लिया।
मथौली गांव निवासी मंटू पाल व उनके भतीजे शनि पाल के बीच सोमवार को किसी बात पर हाथापाई हो गई, जिसमें मंटू पाल के हाथ के अंगूठे में काफी चोट आई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। चाचा मंटू पाल का आरोप है कि उनके भतीजे शनि पाल ने संतकबीरनगर व अन्य जगह फोन करके दबंगों को बुला लिया। आधा दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों में सवार लोग हूटर बजाते हुए गांव में घुस गए। मारपीट शुरू होते ही ग्रामीणों ने बाहरी हमलावरों को देख एकजुटता दिखाते हुए दबंगों को दौड़ा लिया। गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे तो बाहरी लोग गाड़ियों को लेकर फरार हो गए, जिसमें मौके पर दो गाड़ियां के टूटे शीशे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।