{"_id":"1f7dccd88dd32395fc4dd2c66aadceb2","slug":"young-man-killed-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहरिया में गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेहरिया में गोली मारकर युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गांव सेहरिया में बुधवार
विज्ञापन
की रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घर से बाहर बुलाया और तमंचे से गोली
मार दी। इलाज के दौरान फैजाबाद जिला चिकित्सालय में युवक की मौत हो गई। घर
पर वह और उनकी भाभी ही थीं। उनकी पत्नी डेढ़ साल से अपने मायके रह रही हैं।
पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे पारिवारिक विवाद बता रही है।
पुलिस का कहना है कि सेहरिया निवासी हरिश्चंद (27) पुत्र केशवराम बुधवार की रात अपने घर में खाना खा रहे थे। उसी समय एक बाइक से दो लोग आए और आवाज लगा कर हरिश्चंद को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद किसी बात को लेकर उन युवकों की हरिश्चंद से कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर उन लोगों ने हरिश्चंद को गोली मार दी। गोली हरिश्चंद के पेट में लगी।
गोली लगते ही लहूलुहान होकर हरिश्चंद जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर हरिश्चंद की भाभी बाहर आईं शोर मचाने लगीं। गोली चलने और शोर सुनकर जब तक गांव वाले पहुंचते, तब तक हमलावर भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद को गांव वाले फैजाबाद जिला अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई मुंबई और एक भाई माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता है। गांव पर हरिश्चंद और उनकी भाभी नीलम थीं। हरिश्चंद की पत्नी मायके गई थी। घटना की सूचना के बाद एसपी शिवहरी मीणा, क्षेत्राधिकारी हर्रैया कृष्णमुरारी और एसओ परशुरामपुर दद्दन सिंह सेहरिया पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस तफ्तीश कर रही है। एक-दो दिन में हत्यारोपियों का पता चल जाएगा।
ससुराल वालों से खटपट चल रही थी
बस्ती। हरिश्चंद की हत्या करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसके अपने जान पहचान वाले ही हैं। तभी तो हत्यारोपियों की एक आवाज पर हरिश्चंद खाना छोड़कर घर से बाहर निकल आया था। पुलिस की मानें तो हरिश्चंद की पत्नी रजनी और ससुरालियों से कुछ खटपट चल रही थी। पत्नी पिछले डेढ़ वर्षों से मायके में ही रह रही हैं, उन्हें ले जाने के लिए
ससुराल वाले हरिश्चंद पर दबाव भी बना रहे थे।
पुलिस का कहना है कि करीब छह वर्ष पहले हरिश्चंद की शादी गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव में हुई थी। उनकी पत्नी रजनी बहुत कम ही समय ससुराल में रहती थी। लगभग डेढ़ वर्ष से वह मायके में रह रही हैं। सेहरिया में हरिश्चंद अपनी भाभी नीलम के साथ रहता था।
एसओ परशुरामपुर दद्दन सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक की भाभी नीलम के बयान के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना के वक्त घर में मृतक हरिश्चंद के अलावा उसकी भाभी नीलम मौजूद थीं। पुलिस मृतक की भाभी से पूछताछ कर रही है। ससुरालियों से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।