{"_id":"1401846729edbf48c51dcf6083756014","slug":"young-lady-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्टौआ/मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जोगिया जूड़ी कुइयां गांव में गुरुवार की सुबह युवती की निर्वस्त्र लाश मिली। शव उसके घर के ही पिछले हिस्से में पड़ा था। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार युवती की गला दबाकर हत्या की गई है।
गांव के हीरालाल के घर के पिछले हिस्से में दीवार तो है मगर छत नहीं लगी है। बुधवार को पिता हीरालाल और मां कलावती के साथ उनकी पुत्री रोशनी हमेशा की तरह देर शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई और मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
जबकि उसके माता-पिता बरामदे में सो गए। गुरुवार की अलग सुबह उठकर रोशनी के पिता हीरालाल टहलने चले गए। मां कलावती छह बजे के करीब रोशनी को फाटक खोलने के लिए आवाज देने लगीं। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर वह घबरा गईं।
विज्ञापन
मकान के पास ही रहने वाले अपने देवर और उनके बच्चों से बताया कि रोशनी अभी तक उठी नहीं, आवाज देने के बाद भी वह नहीं जग रही है। इस दौरान रोशनी के पिता हीरालाल भी लौट आए। रोशनी के चाचा सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और मकान के पिछले हिस्से से नीचे झांका तो उनकी निकल पड़ी।
जैसे तैसे वह नीचे आए और मकान का मुख्य दरवाजा खोला। घर के अंदर मकान के पिछले हिस्से में रोशनी निर्वस्त्र फर्श पर मृत पड़ी थी। फर्श पर खून भी गिरा था। घटना की सूचना वाल्टरगंज पुलिस को दी गई। करीब आठ वाल्टरगंज के प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह पहुंचे।
घटना की सूचना उन्होंने एसपी, एएसपी और सीओ को दी। कुछ ही देर बाद एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव पहुंच गए। उन्होंने रोशनी का कमरा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी दौरान जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉयड भी पहुंच गया।
फर्श पर मिले रक्त को जांच के लिए भेजा गया। कुछ बाल भी मौके पर मिले हैं, उन्हें भी जांच के लिए लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह का कहना है कि हत्या गला दबाकर की गई है।
एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। ऐसे में पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य कई चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।