फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   women protested kchchi sharab

कच्ची की विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा

Sat, 22 Sep 2018 11:51 PM IST
basti
basti Updated Sat, 22 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
women protested kchchi sharab
कच्ची शराब नष्ट करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध कच्ची शराब का धंधा जोरों पर है। कई गांवों में कच्ची शराब कुटीर उद्योग बन गया है।  नदी सरयू से भी उस पार अंबेडकर नगर व फैजाबाद की कच्ची शराब नाव से पहुुंचती है। धंधे में तमाम महिलाएं भी शामिल हैं। अब इन कच्ची शराब के धंधेबाजों को खत्म करने के लिए ग्रामीण भी आगे आ चुके हैं। बृहस्पतिवार शाम को सिसौनी गांव के एक घर में रखी कच्ची शराब की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने नष्ट कर दिया था। लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा। शनिवार की शाम इसी गांव से सटे पासीपुरवा में दो घरों में कच्ची शराब कई सालों से बेची जा रही थी। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। दर्जनों महिलाओं और युवकों कुसुम गोमती, शकुंतला, मंजू, मूर्ति,  शिल्पा, गणेश आदि ने घरों में धावा बोलकर भारी मात्रा में शराब को नष्ट कर दिया। शराब बेचने में लगी एक महिला को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। पकड़ी गई महिला ने बताया कि कच्ची शराब बेचने के लिए थाना क्षेत्र के एक गांव से ले आती है। वहीं, थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है धंधेबाज चाहे जो भी हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में कच्ची शराब बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed