फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two killed in accidents, including child

हादसों में बालक समेत दो की मौत

Tue, 19 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Tue, 19 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में दो सड़क हादसों में छह वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
हो गई। एक घटना नगर और दूसरी  परशुरामपुर थाना क्षेत्र की है।

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ओठघनपुर (लोहरपुरवा)  निवासी 40 वर्षीय श्रीचन्द विश्वकर्मा पुत्र जोखू विश्वकर्मा नगर बाजार से खरीददारी कर अपने घर जा रहे थे।

अभी वह बाइक से से पालनगर चौराहे पर ही पहुंचे थे कि बस्ती की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।हादसे में श्रीचंद्र के शरीर का ऊपरी हिस्सा ट्राली के पहिए के नीचे का गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत  हो गयी।

घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव अपने कब्जे मे ले लिया है। दिवंगत बेलाड़ी चौराहे पर लोहे के औजार दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में कक्षा एक के छात्र प्रिंस पुत्र रामअवतार यादव निवासी केशवपुर सोमवार को स्कूल से घर वापस जा रहा था।

इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परशुरामपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद  भाग रहे ट्रक को पुलिस ने हाइवे पर एक ढाबे के निकट पकड़ लिया।

एसओ दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक को चालक समेत थाने ले आई है।अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है,तहरीर मिलते ही आरोपी चालक पर केस दर्ज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed