{"_id":"573e07ae4f1c1b9857ac76db","slug":"two-dead-in-seperate-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर-पटखापुर मार्ग पर हादसे में मौत होने पर विलाप करते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर।बृहस्पतिवार को दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
पहली घटना सुबह 11.30 बजे परशुरामपुर-कटरा मार्ग पर स्थित न्योरी राम बक्स में हुई। जहां से होकर बनगवां निवासी 50 वर्षीय रूसे अपने बेटे जितेंद्र और बहू कुसुम एक ही बाइक पर सवार होकर फैजाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे न्योरी राम बक्स के पास पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग छिटक कर दूर जा गिरे।
तीनों को गंभीर स्थिति में सीएचसी ले जाया गया। वहां के डॉक्टर ने गंभीर हालत देख तीनों को रेफर कर दिया। परिवार के लोग जिला अस्पताल फैजाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने रूसे को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना क्षेत्र के परशुरामपुर-पटखापुर मार्ग पर स्थित कोहराएं बाजार में दोपहर करीब 3 बजे हुई। इसी क्षेत्र के नेदुला निवासी मोहम्मद उमर की 13 वर्षीय पुत्री साफिया को ट्रक ने उस समय अपनी चपेट में ले लिया, जब वह कोहराएं से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सड़क के किनारे लड़खड़ा गई, जिससे ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।