फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two accused of murder arrested

पांच माह बाद पकड़े जा सके हत्यारोपी

Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
two accused of murder arrested
हत्या की - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गौर क्षेत्र के इटबहरा निवासी ब्रह्मानंद उर्फ विक्कू सिंह (20) पुत्र प्रदीप सिंह की हत्या में मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। विक्कू का शव तीन दिसंबर को गौर रेलवे स्टेशन के पश्चिम डाउन रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में मिला था। उसके शरीर पर चोट के 16 निशान पाए गए थे। तभी से पुलिस को हत्या में शामिल लोगों की तलाश थी। पांच माह बाद गौर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


तीन दिसंबर को हत्या कर शव को किनारे लगाने के लिए बदमाशों ने आईटीआई कालेज के निकट ट्रैक के किनारे फेंक दिया था। शव मिलने के बाद से ही परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी और इस मामले में दिवंगत के पिता प्रदीप सिंह ने चार दिसंबर को हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। एक सप्ताह बाद जीआरपी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना गौर पुलिस को सुपुर्द कर दी थी।
विज्ञापन


फी दिन तक जीआरपी और सिविल पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। दिवंगत के पिता ने एसपी से मिलकर शिकायत की। पुलिस कप्तान ने एएसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। पांच माह बाद गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार गौतम अपने हमराही धर्मदेव यादव, रामबचन शर्मा, विंध्यवासिनी राय के साथ बुधवार को भोर में बभनान रेलवे स्टेशन पीछे से हत्या के आरोप में राहुल सिंह पुत्र अनिल सिंह ग्राम चैकनियां थाना मनकापुर जिला गोंडा व शमशेर अहमद उर्फ सद्दाम पुत्र इसरारूउल्लाह थाना गौर बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि विवेचना के दौरान इन दोनों अभियुक्तों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed