{"_id":"5738cbf84f1c1bfb15ac74c1","slug":"twc-cases-registered-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दो मामलों में दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के दो मामलों में दर्ज हुई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने पांच घरों में धावा बोला
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में हुए चोरी के दो मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की एक घटना पीडब्ल्यूडी के डाकबंगला क्षेत्र में तो दूसरी मिल्लतनगर बेलवाडाड़ी मुहल्ले में हुई थी।
एचसीपी सुबाष चंद्र ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उनके सरकारी आवास पुलिस लाइन निकट पीडब्लूडी डाकबंगला से चोरों ने 10 मई से 14 मई के बीच किसी दिन कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना सिविल लाइंस चौकी प्रभारी पंकज पांडेय को सौंप दी है। वहीं कोतवाली मिल्लतनगर बेलवाडाड़ी मुहल्ले में हुई चोरी की घटना के बाद पीड़ित महफूज आलम पुत्र सिराज आलम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में चोरों ने 20 हजार नकदी और जेवर चुरा लिया था। इस मामले की विवेचना गांधीनगर चौकी प्रभारी संजय शाही को सौंपी गई है।
विज्ञापन
शहर के कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर सीओ सिटी पंकज सिंह ने कहा कि कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही क्षेत्र के चौकी प्रभारियों को चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए है।