{"_id":"5accfe914f1c1b183d8b46a9","slug":"try-to-thiefness-in-purvanchal-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल बैंक पैकोलिया में चोरी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्वांचल बैंक पैकोलिया में चोरी की कोशिश
basti
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
बैंक में चोरी की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बस्ती/पैकोलिया।
पूर्वांचल बैंक पैकोलिया में सोमवार की रात चोर घुस गए। स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के बावजूद कमरे का ताला नहीं तोड़ पाए। मंगलवार सुबह बैंक खुलने पर तो स्ट्रांग रूम का ताला टूटा देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और बैंक अधिकारी भी पहुंच गए। स्ट्रांग रूम और कैश काउंटर आदि सुरक्षित मिले। पूरी तरह से इत्मिनान के बाद उनके चेहरे पर रौनक लौटी। अफरा-तफरी के बीच दोपहर तक बैंक का कामकाज बाधित रहा। शाखा प्रबंधक अंशुल बाजपेयी ने दोपहर करीब साढ़े 11 बजे थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बैंक की पैकोलिया शाखा के विस्तारित भवन में एक्झास्ट फैन लगाने के लिए कई महीने से रोशनदान खुला छोड़ दिया गया था। विस्तारीकरण के दौरान तोड़ी गई केबिन का मलवा भी उसी दीवार से सटाकर रख दिया गया था। माना जा रहा है कि चोर इसी का फायदा उठाकर आसानी से अंदर घुस गए होंगे। स्ट्रांग रूम की कुंडी तोड़ने के बाद तिजोरी पर भी हथौड़े से कई प्रहार किया गया था लेकिन वह नहीं टूटा। तिजोरी के पास हथौड़ा और टूटी हैंडिल पड़ी मिली।
ऑफ था बैंक का सीसीटीवी कैमरा
सभी यह सुनकर हैरान रह गए कि बैंक का सीसीटीवी कैमरा बैंक का कामकाज बंद होने के बाद ऑफ कर दिया जाता है। बैंक मैनेजर की दलील है कि कार्यालय बंद होने के साथ ही इसे भी बंद कर दिया जाता है। पुलिस हतप्रभ है कि यदि घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे सक्रिय होते तो चोरों की शिनाख्त में मदद मिलती।