फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   truck driver electroduced, died

हाईटेंशन तार से छू गया ट्रक, चालक की मौत

Fri, 12 Aug 2016 10:44 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
truck driver electroduced, died
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वाल्टरगंज-बस्ती।  रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़बरा गांव में सीमेंट लदा ट्रक रामबारी गांव के पास सड़क के ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन तार को छू गया। इससे ट्रक में करंट उतर गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के लिए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को जिम्मेदार बताते हुए नाराजगी जताई। एसडीएम भानपुर सुरेशचंद्र शर्मा, तहसीलदार इरफानुल्लाह, रुधौली के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़बरा गांव में पाइप लाइन पेयजल परियोजना के तहत काम चल रहा है। वहां वाटर टैंक बन रहा है। शुक्रवार की सुबह उसी के लिए रुधौली से सीमेंट लाद कर एक ट्रक मुड़बरा गांव जा रहा था। ट्रक में केवल चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वह रामबारी गांव ही पहुंचा था कि सड़क के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट का तार ट्रक से छू गया। इससे ट्रक में करंट उतर गया। करंट ने चालक को केबिन से निकलने तक का मौका नहीं दिया, स्टेयरिंग थामे ही उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बिजली कटवाने के बाद ट्रक के केबिन से चालक का शव निकाला गया। उसकी पहचान कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के 30 वर्षीय भीमबली यादव पुत्र बुद्घू यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना के बाद एसडीएम और तहसीलदार भी पहुंच गए। 


प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। उनसे कहा गया है कि वह मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दे दें। एसडीओ से सड़क के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तार को ठीक कराने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed