{"_id":"8099418bfe6998d95e62704c5cc23d69","slug":"trolley-car-collided-killing-teenager-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राॅली से कार टकराई, किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राॅली से कार टकराई, किशोर की मौत
अमर उजाला/बस्ती
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर/बस्ती। बहराइच जिले से तिलक चढ़ाकर लौट रहे गौर थाना क्षेत्र के बैरिया
विज्ञापन
गांव के लोगों की कार गोंडा जिले के कौड़िया रेलवे स्टेशन के शुक्रवार की
देर रात हादसे का शिकार हो गई।
वह अनियंत्रित होकर गन्ना लदी ट्राली के पीछे जा भिड़ी जिससे मौके पर ही एक किशोर की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौर के बैरवा गांव के फतेहबहादुर सिंह के लड़की नीलम की शादी बहराइच जिले में हो रही है। शुक्रवार को तिलक चढ़ाने के लिए घर के लोग, रिश्तेदार आदि बहराइच गए थे।
रात में ही फतेहबहादुर का भतीजा 17 वर्षीय हिमांशु सिंह पुत्र अशोक सिंह और उसके साथ कुछ अन्य लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। देर रात उनकी कार गोंडा जिले के कौडिया रेलवे स्टेशन के पास गन्ना लदी ट्राली में पीछे से टकरा गई।
इस हादसे में कार के अगले सीट पर बैठे हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे अरुण सिंह पुत्र चिंता सिंह, अतुल सिंह पुत्र रणजीत सिंह और विकास सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन सभी को जिला अस्पताल गोंडा में भर्ती कराया गया है। शनिवार को इन्हें बस्ती जिला अस्पताल ट्रांसफर करा लिया गया। उधर जैसे ही हिमांशु के मौत की खबर गांव पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। पल भर में शादी की तैयारियों में जुटा परिवार मातम में डूब गया।