{"_id":"5ce050d7bdec22075b0c017b","slug":"tried-to-burn-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, लखनऊ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, लखनऊ रेफर
Sun, 19 May 2019 12:07 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 19 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र गांव में गृह कलह से आजिज नशेड़ी पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। कुछ देर बाद गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को लेकर पति पड़ोसियों की मदद से सीएचसी पहुंचा। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
भीटी मिश्र गांव का गिरजेश गौड़ नशे का आदी है। इसी बात को लेकर आएदिन उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे किसी बात पर नाराज होकर पत्नी प्रमिला (30) की गिरजेश ने पिटाई कर दी। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। करीब 80 प्रतिशत तक झुलसी प्रमिला ने बताया कि आधे घंटे बाद गिरजेश घर वापस आया और गाली-गलौज करते हुए केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया। गिरजेश और पूनम से दो बच्चे भी हैं। इस बाबत पैकोलिया एसओ संजय कुमार ने बताया कि जानकारी होते ही पुलिस टीम भेजी गई। झुलसी महिला को लेकर लोग अस्पताल निकल गए थे। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।