{"_id":"571e601e4f1c1b842ba91a05","slug":"train-stand-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में आग, गौर में 40 मिनट रुकी अवध एक्सप्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ियों में आग, गौर में 40 मिनट रुकी अवध एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
गौर स्टेशन के पास 40 मिनट खड़ी एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। गौर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब चकचई गांव के निकट सोमवार को रेलवे लाइन के बगल झाड़ी में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि अप ट्रैक से गुजर रही अवध एक्सप्रेस को बीच में ही लगभग 40 मिनट तक रोकना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दोपहर करीब ढाई बजे अचानक गौर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 213 चकचई गांव के पास किलोमीटर संख्या 590/4 के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। गेटमैन तारकेश्वर प्रसाद ने इसकी सूचना फौरन स्टेशन अधीक्षक गौर को दी।
इसी बीच अप लाइन पर 3 बजकर 19 मिनट पर अवध एक्सप्रेस आ गई। खतरे की आशंका में कीमैन जयराम मीना ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को पहले ही रोक दिया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उसके बाद 3 बजकर 59 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। इससे अवध एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक गौर स्टेशन के पास खड़ी रही।