फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Train crash death of a man in the township

ट्रेन हादसे में बस्ती के शख्स की मौत

Sun, 20 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 20 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Train crash death of a man in the township
कानुपर ट्रेन हादसे में घायल खुशुबू, शकुन्तला व आकृति पांडेय।
कानुपर के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना की खबर आते ही यहां के तीन परिवारों में कोहराम मच गया। ऐसे दो परिवारों में रविवार दोपहर बाद तक खुशियां लौट आईं लेकिन लालगंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर के अनिल कुमार पाल के घर में करुण-क्रंदन रुकने का नाम नहीं ले रहा। इंदौर में सहारा इंडिया में कार्यरत अनिल कुमार पाल की इस ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह लखनऊ स्थित अपने घर लौट रहे थे, जहां उनकरा पूरा परिवार रहता है। दुर्घटना के बाद इलाज को ले जाते समय किसी पुलिस कर्मी ने काल रजिस्टर से रिसेंट कॉल डायल किया तो उनकी पुत्री की मोबाइल पर कॉल गई। तब सबको हादसे की जानकारी हुई। परिवार के लोग तत्काल वहां के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


उधर ट्रेन हादसे में दुबौलिया थानाक्षेत्र के खजुहा निवासी राम मणि चौबे के परिवार की महिलाओं के घायल होने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। उनकी कलवारी के बघौड़ा गांव में भी रिस्तेदारी थी,जहांयह समाचार पहुंचा तो लोग रोने लगे। बाद में घायलों को जब घर लाया गया, तब जाकर उन्हें राहत मिलीा। हालांकि रेल हादसे के सदमे से वे लोग अभी भी उबर नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन


घायलों में शकुंतला  देवी उनकी बहू खुशुबू उर्फ सरिता व पोते आकृति पांडेय छह वर्ष शामिल हैं,जो इंदौर से वापस घर लौट रही थीं। खुशबू ने बताया कि जब सब लोगों को बोगी से निकाला गया तो किसी का ढूंढने से भी समान नहीं मिल रहा था। शकुंतला की मोबाइल भी गायब हो गई थी। घटना के बाद सबसे पहले सरिता ने इंदौर में बैठे अपने पति प्रवीन पांडेय को फोन से हादसे की जानकारी दी। प्रवीन ने अपने ससुराल खजुहा  के लोगों को खबर दी। बताया जा रहा है कि शकुतंला अपने दो बेटों व बहू सरिता के साथ इंदौरा में रहती हैं। उनके मायके  वाल्टरगंज क्षेत्र के बहरिया में 23 नवंबर को तिलक व 30 नवंबर को शादी है। उसी  में शामिल होने उनका पूरा परिवार आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed