फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tractor-trolly disbalanced, driver died

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की दबकर हुई मौत

Sat, 28 Jan 2017 12:19 AM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
tractor-trolly disbalanced, driver died
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी - फोटो : अमर उजाला
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के बहडिला निवासी छोटेलाल यादव की ट्रैक्टर के नीचे  दबकर मृत्यु हो गई। माझा से ट्रैक्टर-ट्राली पर खर लादकर बंधे पर चढ़ा रहे  थे, तभी गाड़ी असंतुलित हो गई। बंधे की ढलान पर पीछेे सरकते जाकर  ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। घटना से आसपास कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार की शाम सात बजे छोटे लाल यादव अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से माझा में खर लाने गए थे। वापस लौटते समय जितुआपुर के पास बंधे पर गाड़ी चढ़ाने लगे। तभी संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। छोटेलाल के माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। चार भाइयों में सबसे छोटे वह भाइयों से अलग रहते थे। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार देर शाम सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


ट्रक की ठोकर से घायल की मौत
हर्रैया। हाइवे पर हुई दुर्घटना में 40 वर्षीय बाइक सवार की मृत्यु हो गई। हर्रैया क्षेत्र के मुसहा निवासी रामचंद्र यादव शुक्रवार को साढ़े चार बजे के आसपास भदावल पेट्रोलपंप पर डीजल लेने गए थे। लौटते समय फैजाबाद की ओर से आए ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर खड़े रोलर से टकराई रोडवेज बस
हर्रैया। शुक्रवार दोपहर हाइवे पर संसारीपुर गांव के पास गोरखपुर जा रही आलमबाग डिपो की बस ओवरटेक करने के दौरान सड़क के किनारे खड़े रोलर से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक पान दरीबा निवासी हरि प्रसाद को गंभीर चोटें आई है साथ ही कुछ सवारियों को भी हल्की चोट लगी है। 

गंभीर रूप से घायल चालक को कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई तब जोरदार बारिश हो रही थी जिसके कारण चालक सड़क पर खड़े रोलर को ठीक से देख नहीं सका। दुर्घटना में किसी ने तहरीर नहीं दी है। बस दुर्घटना के बाद अन्य सभी सवारियों को दूसरी बस से गोरखपुर के लिए भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed