फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three teachers suspended

हेड मास्टर सहित तीन शिक्षक सस्पेंड

Sat, 21 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
three teachers suspended
Retired teachers to honor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्कूल बंद कर शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को सदर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसम्हा की हेड मास्टर मालती, सहायक अध्यापक अर्चना श्रीवास्तव और सहायक अध्यापक अंजना को बीएसए डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने निलंबित कर उन्हें कप्तानगंज के विभिन्न स्कूलों से संबद्ध कर दिया। जांच के लिए हर्रैया के बीईओ को नामित किया गया है। स्कूल संचालन के  लिए बीईओ सदर को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीईओ सदर उदयभान कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों के अंतराल पर दो बार पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसम्हा का निरीक्षण किया था। दोनों बार विद्यालय बंद मिला। इस संबंध में हेड मास्टर को नोटिस भी दिया गया, बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए इस स्कूल के सभी शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट दी गई। उसी के परिप्रेक्ष्य में बीएसए ने सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया। बीएसए ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों के साथ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले इसी मामले में बानगढ़ की हेड मास्टर और एक अध्यापक निलंबित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed