{"_id":"575b007b4f1c1b507e9c5257","slug":"three-injured-in-bike-colison","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। हाइवे पर बड़हर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हुई। बेलाड़े शुक्ल निवासी उदय मिश्रा (35) बाइक से घर जा रहे थे। अटवा उपाध्याय गांव के सोनू (32) और विजय नरायन उपाध्याय (35) बाइक से आगे जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही बाइक धीमी कर मुड़े, पीछे से आए उदय मिश्रा की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही आसपास के लोग दौड़े। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उदय की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।