फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Then returned to the closet-box empty baby shower

गोद भराई से लौटे तो आलमारी-संदूक खाली

Wed, 01 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 01 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
 कोतवाली थानाक्षेत्र के सेंट बेसिल्स स्कूल के पास स्थित खीरीघाट भटोलवा मोहल्ले में चोरों ने सूनसान घर को निशाना बनाया। पूर्वांचल बैंक की मनकापुर शाखा के मैनेजर महेशचंद्र के घर में घुसकर चोरों ने आलमारी-संदूक में रखे कीमती जेवर, कपड़े व अन्य महंगे सामान के अलावा 60 हजार नकदी चुरा लिए। बुधवार को रिश्तेदारी से लौटकर आने पर परिवार के लोगों ने घर की दशा देखी तो उनके पैरों तले जमीन सरक गई। सौ नंबर के जरिए पुलिस को खबर की गई। 
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महेशचंद्र ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार सहित गोरखपुर भतीजे के वैवाहिक  कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटकर आने पर जब कमरेे के पास पहुंचे तो कुंडी टूटी देख चौंक गए। अंदर कमरे में रखी आलमारी, संदूक में रखे कुछ कपड़े व सामान कमरे में बिखरे पड़े मिले। इसकी सूचना उन्होंने सौ नंबर के जरिए पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की तफ्तीश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed