{"_id":"5a170c994f1c1bee688bd7b2","slug":"theft-in-kaurikol","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़ीकोल में चोरी, शोर पर भाग निकले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौड़ीकोल में चोरी, शोर पर भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के कौडीकोल गांव मे हुई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल में छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने अंदर से कुंडी बंद करके घर का सारा कीमती सामान और एक संदूक उठा ले गए। जिसमें जेवरात व नकदी रखी थी। आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे लेकिन आहट पाते ही चोर भाग निकले।
सूचना पाकर कुछ ही देर में पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह घर के पास स्थित गन्ने के खेत में टूटा हुआ बाक्स मिला। वहां के देशराज उपाध्याय ने बताया कि बुधवार रात रोज की तरह भोजन आदि के बाद कमरे में सोने गए। करीब एक बजे छत पर कुछ चहलकदमी की आहट से वह जाग गए।
लेकिन बाहर से उनका कमरा बंद कर दिया गया था। दूसरे कमरे में रखे बक्से तोड़ने की आवाज भी होने लगी। इस पर देशराज व अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। तब चोर बक्सा लेकर फरार बाहर हो गए। पड़ोस के लोग पहुंचे और दरवाजे की कुंडी खोले। एसओ कप्तानगंज रोहित प्रसाद ने बताया कि छानबीन की जा रही है।