{"_id":"579f8d884f1c1b675d2b8bfb","slug":"the-raid-on-the-police-station-in-the-township-kanvdion-soldiers-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में कांवड़ियों का पुलिस चौकी पर धावा, सिपाही भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस्ती में कांवड़ियों का पुलिस चौकी पर धावा, सिपाही भागे
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
हाइवे पर सड़क हादसे में साथियों के घायल होने पर भड़के कांवड़ियों ने रविवार रात विक्रमजोत पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। शनिवार को कप्तानगंज कांवड़ियों के बवाली तेवर देख चुकी पुलिस इस मामले में न केवल आक्रामक शैली से बची बल्कि सिपाही चौकी से भाग खड़े हुए। नारेबाजी करते कांवड़ियों के बीच बिन वर्दी (सादे कपड़ों) में पहुंचे विक्रमजोत चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने समझाकर माहौल शांत किया।
घटना रविवार आधी रात के बाद की है। हादसे की जद में आए कलवारी के पाकरडाड़ गांव के रहने वाले श्रीराम यादव (32) और गोसैसीपुर निवासी शैलेंद्र मौर्या (45), जो बाइक से जल लाने आयोध्या के सफर पर निकले थे। बताते हैं कि विक्रमजोत चौकी के करीब बाइक सामने से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। दोनों के पैर की हड्डी टूट गई और सिर व आंख में भी चोट आई। इससे गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने पाबंदी के बाद भी ट्रैफिक संचालन पर सवाल उठाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। समूह में नारेबाजी करते कांवड़िये चौकी में दाखिल हुए तो पुलिस वाले भाग गए। सादे कपड़ों में उनके बीच पहुंचे चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने समुचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।इस बीच कुछ देर के लिए हाइवे थमा रहा। घायल कांवड़ियों को विक्रमजोत पीएचसी पर ले जाया गया, जहां से उन्हें फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को अयोध्या से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने हाईवे के आरक्षित लेन पर गाड़ियों के आवागमन से खिन्न होकर कप्तानगंज के मुख्य चौराहे पर जमकर बवाल किया था। उन्होंने दुकानों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की थी। इसी दौरान लखनऊ जा रहे गोरखपुर के जिला जज सीके कुलश्रेष्ठ की कार पर भी हमला कर दिया था, इसमें जज घायल हो गए थे उन्हें बमुश्किल बचाया जा सका था। कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा कर जमकर पीटा था। आधे घंटे तक वहां अराजकता का स्थिति बनी रही थी।