फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The property has two and a half million undeclared income

आयकर को ढाई करोड़ अघोषित संपत्ति मिली

Fri, 06 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 06 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
The property has two and a half million undeclared income
गाधी नगर के कपड़ा व्यापारी के घर पर इनकम टैक्स की टीम का छापा।
शहर के कपड़ा व्यापारी व ठेकेदार और पूर्व कैबिनेट मंत्री के करीबी केके गुप्ता किस्सू के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने 19 घंटे तक जांच-पड़ताल की। आयकर विभाग की वाराणसी और इलाहाबाद की टीमों के देखरेख में व्यापारी के घर व प्रतिष्ठान पर टीमों की बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से छानबीन शुरू हुई थी। आधी रात करीब दो बजे के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई पूरी की। 
विज्ञापन


आयकर जांच शाखा के असिस्टेंट डायरेक्टर जीआर निर्वाण, वंशीलाल व  गोरखपुर के आयकर अपर आयुक्त अजय कुमार शुक्ला के समन्वय में सुबह तक चली इस जांच को लेकर लोगों में कौतूहल चरम पर रहा। इस दौरान तमाम बेनामी संपत्तियों, फर्मों आदि से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, बही-खाते, बैंक पासबुक, प्रापर्टी व जमीन जायदाद के कागजात आदि सील करके अधिकारी साथ ले गए। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि आवासीय और कारोबारी परिसर से जरूरी जानकारी और रिकॉर्ड जुटाने के बाद टीमें बैंकों में जमा नकदी व लॉकर की भी पड़ताल करेंगी। इस बीच खबर है कि उच्चाधिकारी शनिवार को लखनऊ में छापे की पूरी कार्रवाई का ब्योरा देंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को सुबह गांधीनगर स्थित मैसर्स शुकदेव प्रसाद गिरधारी लाल पूनम हौजरी व  फर्म स्वामी केके गुप्ता के मालवीय रोड स्थित आवास पर एक साथ आयकर अधिकारियों ने छापा डाला। इस बीच किसी को परिसर में  दाखिले अथवा बाहर निकलने की छूट नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नामचीन कारोबारी के ठिकानों पर  छापे की सूचना फैलने के साथ शहर के तमाम लोग जुटते रहे। इसके  चलते कई दफा वहां मौजूद लोगों को तितर-बितर करने के लिए बाहर मुस्तैद पुलिस वालों को सख्ती  करनी पड़ी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed